Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा में जलेगी 31 फीट की होली: संतोषी माता मंदिर में...

छिंदवाड़ा में जलेगी 31 फीट की होली: संतोषी माता मंदिर में गुलाल आरती के बाद होगा होलिका दहन; चार फाटक पर जलेंगे कंडे – Chhindwara News



छोटी बाजार में 31 फीट की होलिका का दहन।

गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छोटी बाजार, चार फाटक, नरसिंहपुर नाका, चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, नागपुर नाका, गुलाबरा और लालबाग सहित कई क्षेत्रों में विशेष आयोजन होंगे।

.

छोटी बाजार में 31 फीट ऊंची होलिका बनेगी आकर्षण का केंद्र

छोटी बाजार में इस बार 31 फीट ऊंची होलिका का दहन किया जाएगा, जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। होलिका दहन से पहले पारंपरिक फाग उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें रंग-गुलाल के साथ भजन-कीर्तन होगा। मेला भी शुरू हो गया है, जिसमें बच्चों के लिए खिलौनों, मिक्की माउस, ज़िपिंग स्लाइड और बर्फ के गोले की दुकानें सजी हैं।

चार फाटक में कंडे की होली, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चार फाटक में इस बार भी गोबर के उपलों से होलिका दहन किया जाएगा। श्री संतोषी माता मंदिर जनकल्याण समिति ट्रस्ट के सचिव अंशुल शुक्ला ने बताया कि पिछले 15 सालों से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कंडे की होली जलाई जा रही है। यह परंपरा अब शहर में पहचान बन चुकी है।

कार्यक्रम का समय

– दोपहर से शाम 5:30 बजे तक छोटी बाजार और श्री संतोषी माता मंदिर में फाग गायन – शाम 6 बजे होलिका माता का पूजन और पाठ – रात 8 बजे श्री संतोषी माता मंदिर में माता रानी की गुलाल आरती – रात 10 बजे छोटी बाजार में होलिका दहन – रात 10:30 बजे चार फाटक में गोबर के उपलों से पर्यावरण हितैषी होलिका दहन



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular