Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeझारखंडनाबालिग से दुष्कर्म का मामला: 16 साल की लड़की से जंगल...

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: 16 साल की लड़की से जंगल में रेप, 36 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार – Chaibasa (West Singhbhum) News



पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

.

घटना 9 मार्च की है। छनकट्टा गांव की 16 वर्षीय लड़की मागे पर्व देखने अपनी सहेली के घर गई थी। दोपहर में वह अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान छनकट्टा गांव के 36 वर्षीय पातर कुदादा ने उसे अकेला देखा। आरोपी ने लड़की को जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता को धमकी दी और मौके से फरार हो गया

आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने 12 मार्च को सोनुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular