Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरमंदसौर में रात 11 बजे बाद हुआ होलिका दहन: मंत्रोच्चार के...

मंदसौर में रात 11 बजे बाद हुआ होलिका दहन: मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा, श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा – Mandsaur News


मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम गुप्ता कचोरी चौराहा, यश नगर और राम टेकरी समेत कई स्थानों पर आयोजित किए गए।

.

पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ होलिका पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल, हल्दी, रोली और सूत अर्पित किए। उन्होंने सुख-शांति की प्रार्थना की। शुभ मुहूर्त रात 11 बजे के बाद होने के कारण अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन रात में किया गया। कुछ जगहों पर यह कार्यक्रम सुबह संपन्न हुआ।

होलिका दहन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। अग्नि प्रज्वलित करने के बाद भक्तों ने परिक्रमा कर आहुति दी। महिलाओं ने परंपरागत होली गीत गाए। बच्चों ने होलिका की परिक्रमा कर अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों ने बुरी शक्तियों के नाश और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular