Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणासिरसा-फतेहाबाद में फाग की मस्ती में लोग: गांवों में दिखा देसी...

सिरसा-फतेहाबाद में फाग की मस्ती में लोग: गांवों में दिखा देसी अंदाज, शहर में युवाओं की घूमी टोलियां, जमकर उड़ा गुलाल – Sirsa News


फाग की मस्ती के दौरान देवरों पर कोरड़े बरसाती भाभियां।

हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जिले में फाग की मस्ती देखने को मिली। सुबह से ही गांवों में देसी अंदाज दिखा तो शहरों में युवाओं की टोलियां गली-मोहल्लो में एक-दूसरे पर रंग डालती नजर आई। शहर में अलग-अलग जगहों पर सामूहिक कार्यक्रम भी हुए।

.

भाभियों ने देवरों पर कोड़े बरसाए तो देवरों ने भाभियों पर रंग व पानी डाला। हुड़दंगबाजी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में लगातार गश्त चलती रही। पीसीआर व पुलिस राइडर्स भी घूमते रहे। गांवों में महिलाओं ने होली के गीत गाकर भी खुशियां मनाई।

बड़े नेताओं के यहां नहीं हुए होली मिलन समारोह

इस बार सिरसा व फतेहाबाद में बडे़ नेताओं के यहां होली नहीं मनाई गई। प्रदेश के सबसे बड़े सियासी घराने चौटाला परिवार ने भी होली नहीं मनाई। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद होली ही सबसे बड़ा त्योहार आया है। बागड़ी बेल्ट की परंपरा के अनुसार, परिवार में किसी के निधन पर पहले बड़े त्योहार तक कोई पर्व नहीं मनाया जाता है। यही कारण है कि इस बार न अजय चौटाला और न ही अभय चौटाला के परिवार की ओर से होली पर कोई बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह, फतेहाबाद में भी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के फार्म हाउस में हर बार होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया गया है। बराला के गांव डांगरा व पास के दो गांवों के तीन युवकों की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत होने के कारण यह कार्यक्रम रद्द किया गया है।

फतेहाबाद के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल

फतेहाबाद स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने होली मनाई। जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाकर रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। इसके बाद देशभक्ति गानों पर डांस करके भी जश्न मनाया गया।

फतेहाबाद के भाजपा कार्यालय में होली खेलते कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

संस्था सदस्यों ने खेली गुलाल होली

फतेहाबाद शहर में जिंदगी संस्था के सदस्यों ने भी गुलाल होली खेली। एक-दूसरे को केमिकलयुक्त रंग की बजाय गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार एक-दूसरे के प्रति कड़वाहट को दूर करने और सामूहिक रूप से खुशियां मनाने का त्योहार है।

गुलाल लगाकर होली मनाते जिंदगी संस्था के सदस्य।

गुलाल लगाकर होली मनाते जिंदगी संस्था के सदस्य।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular