Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेश25 साल बाद धामपुर के जंगल में दिखे गिद्ध: 100 से...

25 साल बाद धामपुर के जंगल में दिखे गिद्ध: 100 से ज्यादा गिद्धों का झुंड मिला, वन विभाग ने वीडियो जारी किया – Bijnor News


जहीर अहमद, बिजनौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 साल बाद धामपुर के जंगल में गिद्ध का झुंड दिखा।

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में लगभग 25 साल बाद गिद्धों का बड़ा झुंड दिखाई दिया है। रेनी के जंगल में करीब 100 भारतीय गिद्धों का झुंड वन विभाग के कर्मचारियों ने देखा। उन्होंने इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

12 मार्च को धामपुर रेंज के रेनी जंगल में मुकीमपुर के पास वन कर्मियों को गश्त के दौरान यह झुंड दिखाई दिया। अब तक गिद्ध केवल जिले की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में ही दिखाई देते थे। वन विभाग की गणना रिपोर्ट के अनुसार अमानगढ़ में गिद्धों की संख्या 165 है।

वन विभाग संरक्षण में जुटा साल 2000 से पहले जिले में गिद्धों की संख्या काफी थी। इसके बाद यह प्रजाति लगभग विलुप्त हो गई थी। गिद्धों का बसेरा अमानगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट वन रेंज में सीमित हो गया था। डीएफओ ज्ञान सिंह ने इसे सुखद पल बताया है। उन्होंने कहा कि गिद्धों की संख्या बढ़ रही है। वन विभाग गिद्धों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular