Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeबिहारमधुबनी में SSB जवानों ने खेला होली: कमांडेंट ने भी साथ...

मधुबनी में SSB जवानों ने खेला होली: कमांडेंट ने भी साथ मनाया त्योहार, DM ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं – Madhubani News


मधुबनी के जयनगर में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। वाहिनी के प्रांगण में कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र सिंह और उप कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया ने जवानों के साथ होली का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय कमान अध

.

जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व का आनंद लिया। वाहिनी की सीमांत चौकियों में भी होली का पर्व उत्साह से मनाया गया। कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र सिंह ने जवानों और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से खुशी और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया।

जिलेवासियों को दी बधाई

मधुबनी के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने भी जिलेवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। डीएम ने युवाओं से मर्यादित तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखने को कहा।

डीएम ने सभी नागरिकों को सुखद और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular