Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनजॉब & एजुकेशन बुलेटिन: नेवी में क्रू स्टाफ के 327 पदों...

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: नेवी में क्रू स्टाफ के 327 पदों पर भर्ती; नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस के 1,765 पदों पर वैकेंसी


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Navi Recruits For 327 Posts; Northern Coalfields Has Vacancies For 1,765 Posts

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात भारतीय नौसेना में 327 पदों पर निकली भर्ती की और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 1,765 पदों पर वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में जानकारी क्रिटिकल मिनरल्‍स के 13 ब्‍लॉक्‍स के पहले ऑक्‍शन लाइसेंस की। टॉप स्टोरी में बात CBSE बोर्ड 15 मार्च के एग्‍जाम में शामिल नहीं होने वाले कैंडिडेट्स को दोबारा मौके की।

करेंट अफेयर्स

1. क्रिटिकल मिनरल्‍स के 13 एक्‍सप्‍लोरेशन ब्‍लॉक्‍स के लिए देश का पहला ऑक्‍शन लाइसेंस जारी

13 मार्च को सेंट्रल कोल एंड माइन मिनिस्‍टर जी. किशन रेड्डी ने क्रिटिकल मिनरल्‍स के 13 एक्‍सप्‍लोरेशन ब्‍लॉक्‍स के लिए देश का पहला ऑक्‍शन लाइसेंस जारी किया। ये लाइसेंस रेयर अर्थ मिनरल्‍स जैसे जस्ता, हीरा, तांबा और प्‍लेटिनम के लिए जारी किए गए हैं।

सेंट्रल कोल एंड माइन मिनिस्‍टर जी. किशन रेड्डी (बाएं से दूसरे) की मौजूदगी में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (दाएं से दूसरे) गोवा के डोना पाउला में देश का पहले ऑक्‍शन लाइसेंस का शुभारंभ किया।

सेंट्रल कोल एंड माइन मिनिस्‍टर जी. किशन रेड्डी (बाएं से दूसरे) की मौजूदगी में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (दाएं से दूसरे) गोवा के डोना पाउला में देश का पहले ऑक्‍शन लाइसेंस का शुभारंभ किया।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. भारतीय नौसेना में 327 पदों पर निकली भर्ती

भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
  • तैराकी आना चाहिए।
  • फायरमैन के लिए प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 25 वर्ष
  • एससी, एसटी सहित अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • स्वीमिंग टेस्ट

सैलरी :

  • पद के अनुसार 18,000 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

2. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 1,765 पदों पर निकली भर्ती

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर डिग्री।
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा
  • आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस : संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 26 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर

स्टाइपेंड :

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 9000 रुपए प्रतिमाह
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस : 8000 रुपए प्रतिमाह
  • ट्रेड अप्रेंटिस : 1 वर्षीय ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा
  • 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CBSE बोर्ड कैंडिडेट्स को एक और मौका मिलेगा

CBSE बोर्ड 15 मार्च के एग्‍जाम में शामिल नहीं होने वाले कैंडिडेट्स को बोर्ड एक और मौका देगा। CBSE ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।

बोर्ड का कहना है कि होली के चलते जो कैंडिडेट्स 15 मार्च बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्‍हें एग्‍जाम देने का एक और मौका मिलेगा। रीएग्‍जाम के डेट और टाइम की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular