Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरकिन्नौर में डेढ़ करोड़ की लागत से बने विपणन यार्ड: मंत्री...

किन्नौर में डेढ़ करोड़ की लागत से बने विपणन यार्ड: मंत्री नेगी ने बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगी सुविधा – Kinnaur News


टापरी में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व अन्य।

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के टापरी में एक महत्वपूर्ण सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित विपणन यार्ड और बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया। नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स

.

यूनिवर्सल कार्टन की शुरुआत की

उन्होंने कहा कि जिले में लोगों के घरों के पास विपणन यार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे छोटे किसानों और बागवानों को फायदा होगा। वर्तमान सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यूनिवर्सल कार्टन की शुरुआत की गई है। सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 12 रुपए तय किया गया है। पूर्व भाजपा सरकार की ओर से बागवानों की बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है।

विपणन यार्ड और बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण करते मंत्री नेगी।

विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के प्रयास

मंत्री ने बताया कि विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडल को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 15 हजार रुपए देने की घोषणा की गई। इस मौके पर कृषि विभाग ने किसान मेले का आयोजन किया। एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने मंत्री का स्वागत किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular