Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशविश्वविद्यालय में तेज रफ्तार थार बिजली के खंभे से टकराई: तीन...

विश्वविद्यालय में तेज रफ्तार थार बिजली के खंभे से टकराई: तीन युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर – Ayodhya News


अयोध्या12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में शुक्रवार की देर शाम एक दुर्घटना हो गई। भारतीय स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में थार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। घायलों को पहले स्थानीय सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया।

इमरजेंसी में तैनात डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

फार्मासिस्ट शैलेंद्र मणि के अनुसार, घायलों में विक्रम सिंह (26), आभास श्रीवास्तव (28) और सचिन सिंह (32) शामिल हैं। सभी घायल कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के निवासी हैं।

दुर्घटना विश्वविद्यालय के कैंटीन की तरफ मुड़ते समय हुई। थार में कुल पांच लोग सवार थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना कृषि महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर हुई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular