Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पुतिन ने ट्रम्प-मोदी को धन्यवाद कहा; विमान में...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पुतिन ने ट्रम्प-मोदी को धन्यवाद कहा; विमान में आग लगी तो विंग पर चढ़े लोग; स्टारलिंक के सामने केंद्र ने शर्तें रखीं – Madhya Pradesh News


.

कल की बड़ी खबर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान की रही, उन्होंने सीजफायर की कोशिशों के लिए ट्रम्प और PM मोदी को धन्यवाद दिया। एक खबर देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी स्टारलिंक की रही, भारत में एंट्री से पहले सरकार ने कंपनी के सामने शर्तें रखी हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. गृह मंत्री अमित शाह असम के गोलाघाट में अपग्रेडेड पुलिस एकेडमी का उद्घाटन करेंगे। मिजोरम में असम राइफल्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  2. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में शाम 7:30 बजे से विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. पुतिन का ट्रम्प और मोदी को धन्यवाद; कहा- सीजफायर प्रस्ताव से सहमत, लेकिन इससे जंग की वजह खत्म हो

पुतिन का ये बयान, बेलारुस के राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन जंग के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए PM नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत दुनिया के कई नेताओं का आभार जताया। उन्होंने सीजफायर पर चर्चा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद दिया। सीजफायर की बातचीत पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन ने कहा कि वह प्रस्ताव से सहमत है, लेकिन यह लॉन्ग टर्म होना चाहिए।

पुतिन 30 दिन का सीजफायर क्यों नहीं चाहते: पुतिन का मानना है कि 30 दिन में यूक्रेन अपनी सेना फिर से मजबूत कर सकता है। उनकी मांग है कि यूक्रेन गांरटी दे कि वह NATO में शामिल नहीं होगा, न ही NATO की सेनाएं वहां तैनात होंगी। पुतिन ये भी चाहते हैं, कि रूस ने जो इलाके जीते हैं, वो रूस के ही रहे। साथ ही यूक्रेन अपनी सेना कम करे। इन शर्तों को पर यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि पुतिन जंग जारी रखना चाहते हैं और यूक्रेनियों को मारना चाहते हैं। बस वो ये बात ट्रम्प से कहने में डरते हैं।

ट्रम्प बोले- जंग जल्दी खत्म हो सकती है: ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मेरी पुतिन के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई। इस भयानक युद्ध के अंत की बहुत अच्छी संभावना है। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से अपील की है कि वे यूक्रेनी सैनिकों की जिंदगी बख्श दें।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. भारत बोला- पाकिस्तान अपनी नाकामी दूसरों पर मढ़ता है, दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां भारत ने बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक में शामिल होने के पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा-

QuoteImage

पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ग्लोबल टेररिज्म का केंद्र है। यह देश अपनी अंदरूनी समस्याओं और नाकामियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराता रहता है। बेहतर होगा कि वह खुद को देखे।

QuoteImage

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 11 मार्च को बोलान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर 214 यात्रियों को बंधक बनाया था। 12 मार्च को पाकिस्तानी आर्मी ने ट्रेन हाईजैक खत्म करने का दावा किया। 13 मार्च को BLA ने हाईजैक ट्रेन छुड़ाने पर पाकिस्तानी सेना के दावे को झूठा करार दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. स्टारलिंक की एंट्री से पहले केंद्र ने शर्तें रखीं, भारत में कंट्रोल सेंटर बनाना जरूरी इलॉन मस्क की स्टारलिंक जियो और एयरटेल के साथ मिलकर देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली है। केंद्र सरकार ने इससे पहले स्टारलिंक के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। पहली दो शर्तें देश की टेलिकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (VI) पर पहले से लागू हैं।

भारत में क्यों जरूरी है कंट्रोल सेंटर: देश के किसी भी हिस्से में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में संचार सेवाओं को तत्काल बंद करने के लिए कंट्रोल सेंटर जरूरी है। इसमें सैटेलाइट सर्विसेज भी शामिल हैं। इसलिए स्टारलिंक का कंट्रोल सेंटर भारत में बनाने की मांग की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. विमान में आग लगी तो विंग पर चढ़े लोग; अमेरिका की घटना, 172 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे

अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग 737-800 विमान के एक इंजन ने आग पकड़ ली।

अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग 737-800 विमान के एक इंजन ने आग पकड़ ली।

अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में आग लग गई। इंजन में आग की वजह से विमान में धुआं भर गया। इसके बाद पैसेंजर्स को विमान के विंग पर उतरना पड़ा। अमेरिकी एयरलाइंस की इस फ्लाइट में 172 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स थे। आग पर काबू पा लिया गया। किसी पैसेंजर को नुकसान नहीं पहुंचा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. मार्क कार्नी कनाडा के 24वें PM बने; मंत्रियों ने भी शपथ ली; इससे पहले ट्रूडो ने इस्तीफा सौंपा

राजधानी ओटावा के रिड्यू हॉल के बॉलरूम में शपथ लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मार्क कार्नी।

राजधानी ओटावा के रिड्यू हॉल के बॉलरूम में शपथ लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मार्क कार्नी।

मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने राजधानी ओटावा में शपथ ली। कार्नी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। इससे पहले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गवर्नर जनरल के पास जाकर इस्तीफा सौंपा। कार्नी 9 फरवरी को लिबरल पार्टी के नेता चुने गए थे। उन्हें 85.9% वोट मिले।

मार्क कार्नी के बारे में: कार्नी को 2008 में बैंक ऑफ कनाडा का गवर्नर चुना गया था। कनाडा को मंदी से बाहर निकालने के लिए उन्होंने जो कदम उठाए, उसकी वजह से 2013 में उन्हें बैंक ऑफ इंग्लैंड का गवर्नर बनाया गया। बैंक ऑफ इंग्लैंड के 300 साल के इतिहास में वे पहले ऐसे गैर ब्रिटिश नागरिक थे, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली। वे 2020 तक पद पर रहे। ब्रेग्जिट के दौरान लिए फैसलों ने उन्हें ब्रिटेन में मशहूर बना दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. गोल्ड स्मगलिंग केस, कन्नड़ एक्ट्रेस ने सप्लायर का हुलिया बताया, कहा- इंटरनेट कॉल आया कर्नाटक गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने दुबई एयरपोर्ट पर मिलने वाले शख्स का हुलिया बताया है। इसी शख्स ने उसे गोल्ड दिया था, जिसके साथ वह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक इंटरनेट कॉल आया था। उन्हें कॉल पर दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट ए के डाइनिंग लाउंज में एस्प्रेसो मशीन के पास एक व्यक्ति से मिलने के निर्देश मिले थे।

क्या है पूरा मामला: रान्या राव 3 मार्च को दुबई से लौटते समय 14.2 किलो सोने का साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जांघ और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। 5 मार्च को रान्या के अपार्टमेंट की तलाशी ली गई, यहां से ₹2.1 करोड़ की ज्वैलरी और 2.7 करोड़ कैश बरामद हुए। अब उनके खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अलावा CBI और ED भी जांच कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: होली का जश्न: रामलला के हाथों में धनुष की जगह पिचकारी; संभल में मस्जिद के सामने से जुलूस निकला; बॉर्डर पर BSF जवानों की होली (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा: बिहार में सड़क पर नमाज, संभल में तिरपाल से ढकी मस्जिद से गुजरा होली जुलूस (पढ़ें पूरी खबर)
  3. यूपी: शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस में उपद्रव, लाठीचार्ज: जुलूस में शामिल युवकों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, घटना सदर बाजार की (पढ़ें पूरी खबर)
  4. क्राइम: वडोदरा में 8 को 120 की स्पीड से टक्कर मारी: महिला की मौत: कार से निकलकर आरोपी लॉ स्टूडेंट चिल्लाया- एक और राउंड (पढ़ें पूरी खबर)
  5. स्पोर्ट्स: युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप में खेलेंगे: 2025 सीजन के लिए नॉर्थम्पटनशायर में वापसी हुई; जून में टीम के साथ जुड़ेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान मस्लिद में ब्लास्ट, इस्लामी राजनेता समेत 4 लोग घायल (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

बारिश के बाद लाल हुआ ईरानी समुद्र तट

ईरान का एक समुद्री तट बारिश के बाद लाल हो गया। वीडियो होर्मोज आइलैंड का है। लाल मिट्टी तट की ओर बहती दिख रही है। मिट्टी में आयरन और मिनरल्स की अधिक मात्रा की वजह से इसका रंग लाल है। जब मिट्टी बहकर तट की ओर जाती है, तो ऐसा लगता है जैसे किसी ने ढेर सारा लाल रंग उड़ेल दिया हो।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का मिशन फिर टला, क्या इलॉन मस्क भी उन्हें अंतरिक्ष से नहीं ला पाएंगे
  2. गर्मियों के सुपरफूड- दही खाने से बढ़ती इम्यूनिटी:कैल्शियम और विटामिन D का स्रोत, जानें दही के फायदे, किसे नहीं खाना चाहिए
  3. होलाष्टक खत्म, लेकिन शादी के मुहूर्त एक महीना और नहीं: 14 मार्च से शुरू हुआ खरमास, 14 अप्रैल से मिलेंगे विवाह के मुहूर्त
  4. पहली फिल्म हिट, फिर गलत फिल्में चुनीं: आमिर खान के 60 साल: शूटिंग के बाद घर में रोते थे, आज बन गए सिनेमा के जादूगर
  5. स्पॉटलाइट- 50,000 रुपए किलो गुजिया, 1 लाख रुपए की पिचकारी: होली 2025 के अजब किस्से, टमाटर वाली होली की भी चर्चा

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कर्क राशि के लोगों की कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। कन्या राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular