Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeदेश10 राज्यों में तेज गर्मी का अलर्ट, 9 में बारिश-तूफान: पहाड़ों...

10 राज्यों में तेज गर्मी का अलर्ट, 9 में बारिश-तूफान: पहाड़ों पर बर्फबारी; MP में लू और राजस्थान-हरियाणा में बरसात, छत्तीसगढ़ में पारा 40 पार


नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

18-19 मार्च तक नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों के आस पास तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका।

मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 9 राज्यों में बारिश और तूफान की आशंका है। इधर 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश हुई।

आज भी नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट है। मार्च महीने में ही छत्तीसगढ़ का पारा 40 पार हो चुका है।

राज्यों के मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल के शिमला में पहाड़ों पर बारिश से ठंडक बढ़ी।

हिमाचल के शिमला में पहाड़ों पर बारिश से ठंडक बढ़ी।

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। यहां सुबह से ही गर्मी सताने लगी।

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। यहां सुबह से ही गर्मी सताने लगी।

18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश की आशंका

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार में अगले एक हफ्ते के दौरान तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है। दक्षिण में तेलंगाना में बुधवार लगातार दूसरा दिन रहा, जब हीटवेव चली। यहां 13 से 18 मार्च के बीच भी ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
  • छत्तीसगढ़ मध्य भारत में में 3 दिन तापमान 2 डिग्री बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
  • दरअसल, अगले एक हफ्ते के दौरान कम से कम दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजरेंगे। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। 14 से 16 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश व राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं।
  • गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिमी राजस्थान सहित समूचे पश्चिमी भारत में भी अगले 4-5 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है जबकि, छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कम से कम 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है और उसके बाद तापमान स्थिर रहेंगे।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा समेत पूर्वी भारत में दिन के तापमान कम से कम 5 डिग्री तक बढ़ोत्तरी की संभावना है। बिहार व झारखंड में 16 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट; जयपुर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, चूरू समेत कई शहरों में आंधी चलेगी

राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश-ओलावृष्टि हुई। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहा। मौसम के इस बदलाव से अधिकांश शहरों का तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जयपुर सहित 12 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म: भोपाल, इंदौर-जबलपुर में पारा 37°

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 37 डिग्री के पार है। वहीं, खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम-मंडला में भी गर्मी का असर बढ़ा है। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: रात को ओले गिरे, हिसार में तेज हवाओं के साथ बरसात, आज भी बारिश की संभावना

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिन से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। हिसार के हांसी एरिया में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे। इससे किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आज शनिवार को भी हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: अगले दो दिन यलो अलर्ट, 13 जिलों में बारिश की संभावना; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

होली के दिन पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। 10 जिलों में मौसम विभाग की तरफ यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 9 मार्च से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते दिनों खिली धूप के बाद तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 24 घंटों में तापमान में अधिक बदलाव ना होने के बाद भी तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर फिर हुई बारिश-बर्फबारी, शिमला में रात में बरसे बादल; 10 जिलों में चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान लाहौल स्पीति के गोंदला में 13 सेंटीमीटर, कुकुमसैरी में 6 सेंटीमीटर और केलांग में 4 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में आज भी हीट-वेव जैसे रहेंगे हालात:रायपुर-बिलासपुर और राजनांदगांव में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular