Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeदेशओडिशा में भयंकर गर्मी का रेड अलर्ट, पारा 42°C पार:UP-राजस्थान समेत 14...

ओडिशा में भयंकर गर्मी का रेड अलर्ट, पारा 42°C पार:UP-राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश-तेज हवा की संभावना; हिमाचल में एवलांच की चेतावनी




देश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार के दिन मौसम ने अपना अलग असर दिखाया। ओडिशा के बौध में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा। गर्मी के चलते ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 14 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। दिल्ली में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 36.2 डिग्री तक पहुंच गया था। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। चार जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, कई सड़कें बंद हो गई हैं और लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में भी मुश्किल हो रही है। देश में गर्मी, बारिश और बर्फबारी तीनों का असर एक साथ दिख रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश की आशंका राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज भी बारिश का संभावना:2 डिग्री और गिर सकता है तापमान, भरतपुर सहित कई जिलों में हुई बूंदाबांदी राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से चला आंधी-बारिश का दौर आज से थम जाएगा। तीन दिन हुई बारिश से तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… एमपी में 18-19 मार्च को बारिश, लुढ़केगा पारा:जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग में गिरेगा पानी; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर भी भीगेंगे तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में अगले दो दिन यानी, 16-17 मार्च को दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी, जबकि 18-19 मार्च को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर 19 मार्च को पूर्वी हिस्सा भीगेगा। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर हल्के बादल छाए रहने के बाद तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अबोहर में रहा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: रात को ओले गिरे, हिसार में तेज हवाओं के साथ बरसात, आज भी बारिश की संभावना हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिन से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। हिसार के हांसी एरिया में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे। इससे किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। आज शनिवार को भी हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर फिर हुई बारिश-बर्फबारी, शिमला में रात में बरसे बादल; 10 जिलों में चेतावनी हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान लाहौल स्पीति के गोंदला में 13 सेंटीमीटर, कुकुमसैरी में 6 सेंटीमीटर और केलांग में 4 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट…बिलासपुर सबसे गर्म, रायपुर और दुर्ग में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular