पटना के नौबतपुर में शनिवार देर रात गर्लफ्रेंड से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी। पिछले एक साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। होली पर अपनी गर्लफ्रेंड को विश करने चोरी-छिपे उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और शिव मंदिर
.
अमरपुरा गांव में अविनाश कुमार(20) की बहन की शादी हुई है। बहन के घर उसका आना-जाना था। इस बीच गांव की ही सोनाली कुमारी(19) से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत होते-होते दोनों के बीच प्यार हो गया। घरवालों को भी इस बारे में पता था। दोनों परिवार ने शादी के लिए अपनी सहमति भी दी थी। इसके बाद भी बार-बार लड़की से मिलने गांव पहुंच जाता था।
मंदिरा में प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने कराई शादी।
कई बार समझाया, लेकिन वो समझने को तैयार नहीं था
ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि लड़के की शादी उसी लड़की से होना तय था। इसके बाद भी लड़की से मिलने पहुंच जाता था। हमलोगों ने कई बार उसे समझाया था। शादी से पहले ये सब ठीक नहीं है। इसके बाद भी वो मानने के लिए तैयार नहीं था।
इस बार पहुंचा तो मंदिर में ग्रामीणों और लड़की के परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। देर रात तक मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी रही। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।