Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेश9 तस्वीरों में देखें इटावा पुलिस की होली: एसएसपी समेत सभी...

9 तस्वीरों में देखें इटावा पुलिस की होली: एसएसपी समेत सभी अधिकारी डीजे पर नाचे, फूलों और रंगों से खेली होली – Etawah News


उवैस चौधरी | इटावा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसएसपी ने भी होली गीताें पर लगाए ठुमके।

इटावा में होली के दूसरे दिन पुलिस विभाग ने धूमधाम से त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे से होली की रंगत शुरू हुई। सभी पुलिसकर्मी रंग, अबीर और गुलाल से सराबोर नजर आए।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ होली खेली। पुलिसकर्मियों ने एसएसपी को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया। डीजे की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भी होली मिलन समारोह में जमकर झूमते नजर आए।

इससे पहले शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर रही। चौराहों और गलियों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जिले में त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

देखें 9 तस्वीरें…

कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, एएसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एएसपी क्राइम सुबोध गौतम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाया। कुछ को रंग भरी टब में भी डुबोया गया। शाम को होली मिलन समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सुबह 10 बजे से शुरु हुआ होली का हुड़दंग दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। इसी के साथ शाम होते ही पुलिस लाइन में होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी अधीनस्थ फूलों की होली खेली और डीजे पर नाचते झूमते नजर आए।

इस दौरान पुलिस जवानों ने रंगों के साथ साथ जमकर कपड़ा फाड़ होली भी खेली। जनपद के सिविल लाइंस, कोतवाली, फ्रेंड्स कालोनी, बढ़पुरा, जसवंतनगर, बकेवर, इकदिल समेत सभी थानों के साथ पुलिस चौकियों पर थानाध्यक्षों एवं जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान थानों पर डीजे भी जमकर बजे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular