Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeबिहारवार्ड सदस्य के बेटे ने घर में घुसकर की छेड़खानी: 2...

वार्ड सदस्य के बेटे ने घर में घुसकर की छेड़खानी: 2 घंटे तक दो पक्षों में पत्थरबाजी और मारपीट, आरोपी लड़के की मां के प्राइवेट पार्ट पर हमला – Darbhanga News


दरभंगा में होली वाले दिन 2 परिवार के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी और मारपीट हुई। जिसमें 15 से 20 लोग घायल हो गए। जिसमें मोहल्ले के लोग भी शामिल हैं। कई का सिर भी फट गया। विवाद छेड़खानी को लेकर हुआ है। लड़का वार्ड सदस्य 21 साल का बेटा ह

.

उसके बाद लड़के वालों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू की गई। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लड़का-लड़की के घर करीब 400 मीटर की दूरी पर है। लड़के पक्ष की ओर से करीब 150 लोग जुट गए थे। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। लड़की के घर के आसपास की छतों पर चढ़कर सभी ने पत्थरबाजी की।

लड़की पक्ष की ओर से भी पत्थर फेंके गए। उनलोगों की तरफ से भी करीब 60 लोग जुट चुके थे। करीब 2 घंटे तक झड़प होती रही। इस एक-दूसरे को लाठियां भी मारी। इस बीच लड़के के मां के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस को मामला शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पत्थरबाजी के बीच पुलिस को हेलमेट पहना पड़ा।

आज 16 मार्च को पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों को मिलाकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें लड़की पक्ष के कितने लोग हैं ये स्पष्ट नहीं है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी लड़का फरार है। मामला कमतौल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगानी पड़ी।

मामला शांत होने के बाद घायलों को भेजा गया अस्पताल

पत्थरबाजी करते हुए वीडियो भी 16 मार्च को सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। मोहल्ला में चारों तरफ पत्थर फैले हुए हैं। इस बीच पुलिस मामले को शांत करने में लगी है।

स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सभी घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। माहौल शांत होने के बाद भी पुलिस सतर्क है।

लड़की के भाई ने बताया,

QuoteImage

मेरे घर में घुस कर मेरी बहन को ले जाने आया था। जिसके कारण विवाद हुआ। जमकर मारपीट की गई। मेरा सिर फट गया। मेरा डीएमसीएच में इलाज कराया गया।

QuoteImage

कोने में छिपकर पुलिस को मामला शांत करना पड़ा।

कोने में छिपकर पुलिस को मामला शांत करना पड़ा।

लड़के की मां के साथ अमानवीय व्यवहार

एसडीपीओ सदर- 2 कमतौल ज्योति कुमार के अनुसार दोषी दोनों के तरफ के लोग हैं। मारपीट के दौरान आरोपी लड़के की मां के साथ भी गलत व्यवहार किया गया है। दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

लड़की वालों ने बताया है कि घटना से 2 दिन पहले 12 मार्च को भी एक शादी समारोह में भी लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। उस दिन मामला शांत हो गया था। अगले दिन पीड़िता थाने में आवेदन देने गई थी। आवेदन तो ले लिया गया पर एफआईआर नहीं की गई थी। कहा गया था होली को शांतिपूर्ण संपन्न होने दे। उसके अगले दिन झड़प हो गई।

इस मामले में एसडीपीओ ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।

मोहल्ले का लड़का, जिसका सिर फटा।

मोहल्ले का लड़का, जिसका सिर फटा।

एसडीपीओ ज्योति कुमारी कहा,

QuoteImage

दोनों पक्ष से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद लड़के पक्ष के लोगों के साथ भी इन लोगों ने गलत किया है, अमानवीय व्यवहार किया है। गलत करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मैंने दोनों पक्ष के लोगों से मुलाकात की है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular