Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeझारखंडजमशेदपुर में घर में घुस कर युवक को मारी गोली: छाती...

जमशेदपुर में घर में घुस कर युवक को मारी गोली: छाती की दाईं ओर गोली फंसी, पारिवारिक विवाद में फायरिंग की आशंका – Jamshedpur (East Singhbhum) News


जमशेदपुर में घर में घुस कर युवक को मारी गोली

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरुड़बासा प्रकाशनगर में शंभू लोहार नाम के 22 वर्ष साल के युवक को गोली मारी गई। गोली छाती की दाईं ओर गोली फंसी हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसको इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में दाखिल कराया है। ज

.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार शंभू लोहार अपनी फुआ के यहां रह कर पेंटर का काम करता था। घटना के संबंध में फुआ भारती देवी ने बताया कि शंभू सोमवार को काम से लौटने के बाद खाना खाकर ऊपरी तल्ले पर सोने चला गया। अचानक रात में पटाखा फूटने की आवाज आई।

शंभू लोहार मूल रूप से सरायकेला का रहने वाला है।

इसके बाद मैं और फूफा समेत परिवार के अन्य लोग ऊपरी तल्ले पर गए तो शंभू खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहां अन्य कोई भी नहीं था। परिजनों के मुताबिक ऊपरी तल्ले की खिड़की में ग्रिल या दरवाजा नहीं लगा हुआ है। घटना को अंजाम देने वाले ने खिड़की के रास्ते ही घर में प्रवेश कर गोली मारी है।

सरायकेला का रहने वाला है शंभू

घायल शंभू लोहार मूल रूप से सरायकेला का रहने वाला है। विगत 2 वर्षों से वह अपनी फुआ भारती देवी के घर में रहकर पेटिंग का काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। छानबीन में पुलिस को घटना में प्रयुक्त पिस्टल घर के बगल गली से बरामद हुई है।

इसके बाद पुलिस घायल शंभू के रिश्तेदार प्रकाश, दीपक, जयंती, लीला कर्मकार, बलराम कर्मकार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य नाबालिग सदस्य की खोजबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कारणों या निजी कारणों से परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है।

टाटा मोटर्स अस्पताल में युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

टाटा मोटर्स अस्पताल में युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में हालत नाजुक

इधर, टाटा मोटर्स अस्पताल में घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजन तुरंत शंभू को लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, टेल्को व गोविंदपुर थानेदार पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर के बगल की गली से पिस्टल बरामद की। पुलिस को शक है कि इस घटना को अंजाम परिवार के ही किसी करीबी ने दिया है।

क्या कहते हैं सिटी एसपी

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है। फायरिंग के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। घायल अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर काम करता था। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular