Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeबिहारत्रिपुरी घाट रोड पर किराना दुकान में आगजनी: जमुई में रात...

त्रिपुरी घाट रोड पर किराना दुकान में आगजनी: जमुई में रात 2 बजे नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, 50 हजार का नुकसान – Jamui News


जमुई के त्रिपुरी घाट रोड पर स्थित एक किराना दुकान में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस घटना में लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। गुमटी में संचालित यह दुकान संतोष कुमार दास की है।

.

घटना रात करीब 2 बजे की है। चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। आगजनी के बाद उन्होंने घर पर ईंट भी फेंकी। दुकान में रखे साबुन, शैम्पू, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें जलकर राख हो गईं। गल्ले में रखे एक हजार रुपए भी जल गए।

प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं पीड़ित

संतोष कुमार दास मूल रूप से शिवनडीह वार्ड नंबर-22 के रहने वाले हैं। वे 2020 से त्रिपुरी घाट रोड क्षेत्र में रह रहे हैं। एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं और दुकान उनके बेटे की ओर से संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

सुबह 4 बजे जब वे शौच के लिए उठे, तब घटना का पता चला। दुकान में आग लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना जमुई पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular