सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में होली के दिन हुए एक सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कचरा बाजार वार्ड 8 निवासी मोना देवी(70) के रूप में हुई है। घटना 14 मार्च की सुबह की है। बताया गया कि मोना देवी अपने घर से महज 100 मीट
.
इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल मोना देवी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। मंगलवार को पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ब्याज पर लिए थे पैसे
परिजनों ने बताया कि मोना देवी के इलाज के लिए उन्होंने 2 लाख रुपए ब्याज पर लिए। दो साल पहले ही उनके पति का निधन हो चुका था। उनके तीन बच्चे हैं। सौरबाजार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।