Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeझारखंडझारखंड के 6 जिले में गिरेगा ओला, गरजेंगे बादल: 40 km/h...

झारखंड के 6 जिले में गिरेगा ओला, गरजेंगे बादल: 40 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा, बरसेंगे बादल, 22 मार्च तक बदला रहेगा मौसम – Ranchi News


झारखंड के 6 जिले में गिरेगा ओला, गरजेंगे बादल

हीट वेव की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने आज से 22 मार्च तक मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बात कही है।

.

हालांकि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी बात कही है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अलग-अलग तारीखों में मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

24 घंटे में कई जगहों पर हुई बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्के दर्ज की बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम के धालभूमगढ़, पोटका आदि में हुए हैं।

इस दौरान सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम तापमान उत्तरी छोटानागपुर के चतरा जिले का है। यहां 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आज 6 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 20 मार्च को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की बात कही है। इस दौरान इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज

इसी दिन मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के उत्तरी हिस्से में मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। राज्य के हिस्से में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने वाली है। 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

लगभग यही स्थिति राज्य के उत्तरी भाग में भी 21 मार्च को रहने वाली है। मौसम के बदले इस मिजाज के दायरे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जैसे जिले आएंगे। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

23 मार्च से साफ हो जाएगा मौसम

मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के मुताबिक 22 मार्च के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन भी मेघ गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। वज्रपात की भी संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य के जिलों का जिक्र नहीं किया है। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की भी बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान संथाल और कोयलांचल के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular