Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपाकिस्तान का एक और जासूस गिरफ्तार: यूपी ATS ने कानपुर से...

पाकिस्तान का एक और जासूस गिरफ्तार: यूपी ATS ने कानपुर से पकड़ा; नेहा शर्मा बनकर हनीट्रैप में फंसाया – Uttar Pradesh News



यूपी ATS ने कानपुर से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। विकास कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह कानपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में जूनियर वर्क्स मैनेजर है। पाकिस्तान एजेंट नेहा शर्मा के हनी ट्रैप में विकास कुमार फंस गया। उसने सोशल मीडिया से गोपन

.

इससे पहले, 13 मार्च यानी 6 दिन पहले आर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर, फिरोजाबाद में तैनात रविंद्र कुमार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे भी नेहा शर्मा ने ही हनी ट्रैप में फंसाया था।

फेसबुक से ISI के हनी ट्रैप में फंसा विकास विकास की जनवरी 2025 में फेसबुक से नेहा शर्मा से दोस्ती हुई। नेहा ने खुद को भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) की कर्मचारी बताया। फिर धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया। दोनों की वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। नेहा ने विकास को पैसों का लालच दिया। इसके बाद विकास ने लूडो ऐप के जरिए गोपनीय सूचना भेजनी शुरू कर दी।

गोला-बारूद निर्माण की जानकारी दी विकास ने आर्डिनेंस फैक्ट्री के महत्वपूर्ण दस्तावेज, उपकरणों की तस्वीरें, गोला-बारूद निर्माण की जानकारी, कर्मचारियों की अटेंडेंस शीट, मशीनों के फोटो और प्रोडक्शन से जुड़े चार्ट जैसी जानकारियां नेहा शर्मा को भेजीं।

एटीएस के अनुसार, इन सूचनाओं का दुरुपयोग भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश का हिस्सा बन सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular