Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशमऊगंज के नए एसपी-कलेक्टर ने घटनास्थल का किया दौरा: गड़रा हत्या...

मऊगंज के नए एसपी-कलेक्टर ने घटनास्थल का किया दौरा: गड़रा हत्या कांड के 11 आरोपी जेल भेजे; अब तक 34 गिरफ्तार, 16 से पूछताछ जारी – Mauganj News


मऊगंज के नए कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने गुरुवार को पदभार संभालने के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव का दौरा किया। यहां 15 मार्च को हुई दोहरी हत्या के बाद धारा 143 लागू है।

.

अधिकारियों ने शाम 6 बजे गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मृतक सनी द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। इस मामले में एक बंधक बनाए गए युवक और एक पुलिसकर्मी की हत्या की गई थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पूर्व एसपी रसना ठाकुर को हटा दिया था।

सनी द्विवेदी के घर पहुंचे अधिकारी।

18 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे

दोहरी हत्या मामले में अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गुरुवार दोपहर 3 बजे 11 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। बुधवार को 19 मार्च को 7 आरोपियों को जेल भेजा गया था। कुल 18 आरोपी जेल में हैं, जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। 16 अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास

एसपी सोनी ने कहा कि वे घटनास्थल की समीक्षा कर रहे हैं। सभी पहलुओं का अवलोकन किया जा रहा है, कार्रवाई जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आपराधिक कृत्य में शामिल सभी आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular