Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeदेशदेश के 21 राज्यों में बारिश की संभावना: मौसम बदलने से...

देश के 21 राज्यों में बारिश की संभावना: मौसम बदलने से झारखंड में 8.9°C तक गिरा पारा; 2 दिन आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Alert | Kashmir Himachal Snowfall Heat Wave

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की अनुमान जताया है। इस दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।

वहीं, झारखंड के कई इलाकों में 21 से 22 मार्च को आंधी और ओला गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

राज्य में बीते दिन भी तेज हवाओं और ओला गिरने के साथ बारिश हुई थी। मौसम में आए बदलाव से राज्य का तापमान करीब 9 डिग्री तक गिर गया।

बोकारो जिला का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार से 8.9 डिग्री कम था।

इसके अलावा नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में कई इलाकों में भी दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 kmph की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे वेदर मौसमी सिस्टम की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 kmph की गति से हवा चल सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश हुई; जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, जयपुर में छाए बादल

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बीती रात कई जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में देर रात बादल छाए और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे पहले कल इन शहरों में दिन में मौसम साफ रहा और गर्मी रही। पूरी खबर पढ़ें…

एमपी में 2 दिन गिरेंगे ओले, आंधी भी चलेगी, 30 जिलों में आज बदला रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गर्मी के दिनों में ओले, बारिश और आंधी वाला मौसम है। गुरुवार को भोपाल, सागर, सीहोर, रीवा समेत 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

यूपी में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट: 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं

यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार को 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम: 4 जिलों में दो दिन हल्की बारिश की संभावना

पंजाब में आज (19 मार्च) से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। 20 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल में आज ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, अन्य क्षेत्रों में साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 4 जिले आज भीगेंगे: रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा में कल से बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार- पटना में बारिश, 7 जिलों अलर्ट, तेज हवा भी चलेगी: बिजली गिरने की भी आशंका; 26 जिलों में यलो अलर्ट

बिहार में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह पटना में हल्की बारिश हुई है। आरा में भी बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। आज 7 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रोहतास, कैमूर, बांका, गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular