Tuesday, March 25, 2025
Tuesday, March 25, 2025
Homeमध्य प्रदेशकटनी में नशा तस्कर गिरफ्तार: ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार से...

कटनी में नशा तस्कर गिरफ्तार: ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार से 50 हजार रुपए का गांजा जब्त – Katni News



कटनी में कुठला थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास से एक युवक को गांजे के साथ पकड़ा है। इस मामले में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा ने शनिवार को जानकारी दी।

.

उन्होंने बताया कि बिरुहली थाना रीठी निवासी एकुल आदिवासी (28) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 4 किलो 392 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी बाजार कीमत करीब 50,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 90,000 रुपए की बाइक भी जब्त की है।

कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। टीम में उप निरीक्षक सौरभ सोनी, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी और मनोज सिंह राजपूत शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular