रत्नहेड़ी इलाके के अंडर ब्रिज पर किया हमला।
पंजाब के खन्ना में दो युवकों पर हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने इस मामले में आज 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमला रत्नहेड़ी इलाके के अंडर ब्रिज पर किया गया।
.
मॉडल टाउन निवासी रैश्व शर्मा ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को वह अपने दोस्त लाडी रत्नहेड़ी के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अंडरब्रिज के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन पर वार किए। इस हमले में रैश्व और लाडी दोनों घायल हो गए।
सिटी थाना के एसएचओ गुरप्रताप सिंह के मुताबिक नीतीश, हनी अरोड़ा, हर्ष बाटला, गुरुरूप, अबरोल, जतिन मिश्रा, सैम, राघव शर्मा, सागर, साहिल और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।