Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबिहारघर में बैठी थी महिला, छत का छज्जा टूटकर गिरा: जहानाबाद...

घर में बैठी थी महिला, छत का छज्जा टूटकर गिरा: जहानाबाद में महिला की मौत, पानी जमा होने से हो गया था छज्जा कमजोर – Jehanabad News



जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कायमगंज गांव में छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम बसमतिया देवी (70) है। महिला अपने घर में बैठी हुई थी तभी अचानक छत का छज्जा टूट कर गिर गया, जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

.

महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई।

मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मकान काफी जर्जर हालत में था। छज्जा के ऊपर पानी जम रहा था, जिसके कारण छज्जा कमजोर हो गया और टूट के गिर गया जिसके कारण या घटना हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular