Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरशहीद भगत सिंह की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण: नरसिंहपुर में कैबिनेट...

शहीद भगत सिंह की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण: नरसिंहपुर में कैबिनेट मंत्री बोले- राष्ट्रवाद के लिए उम्र नहीं विचार जरूरी – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले के करेली में रविवार को शहीद दिवस पर कार्यक्रम का किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिख समाज करेली की ओर से पुरानी गल्ला मंडी चौराहे पर शहीद भगत सिंह की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया।

.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शहीद भगत सिंह के जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में आपातकाल के दौरान वे अमृतसर में थे। उस समय उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के पास एक प्रतिबंधित पुस्तक मिली। इस पुस्तक में भगत सिंह की फांसी से जुड़े मूल दस्तावेज थे।

शहीद भगत सिंह की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया।

पटेल ने भगत सिंह की वैचारिक निष्ठा का जिक्र करते हुए एक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि फांसी से पहले भगत सिंह किताब पढ़ रहे थे। फांसी के समय उन्होंने पुलिसवालों से सिर्फ दो मिनट का समय मांगा। यह उनकी वैचारिक निष्ठा थी जो उन्हें मौत को चुनौती देने की शक्ति दे रही थी।

मंत्री पटेल ने युवाओं से कहा- आज के नौजवानों को शहीदों की सामर्थ्य को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन सबको मिलता है, लेकिन जीवन को जीवनी बनाना बहुत कम लोगों के हिस्से में आता है। राष्ट्रवाद के लिए उम्र नहीं, विचारों की दृढ़ता जरूरी होती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular