Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरमुरैना में कचरा डालने की बात पर विवाद में हत्या: एक...

मुरैना में कचरा डालने की बात पर विवाद में हत्या: एक महीने बाद गिरफ्तार हुए फरार आरोपी; भेजा जेल – Morena News



मुरैना के कैलारस थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 23 मार्च की रात को हुई। मामला 25 फरवरी 2025 का है, जब कचरा डालने को लेकर हुए विवाद में प्रहलाद सिंह धाकड़ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।

.

मामला कैलारस क्षेत्र के हटीपुरा गांव का है, जहां रहने वाले प्रहलाद सिंह धाकड़ का गांव के ही एक परिवार से कचरा डालने को लेकर पुराना विवाद था। 25 फरवरी को यह विवाद पहले महिलाओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ, लेकिन फिर पुरुषों के बीच झगड़े में बदल गया। इस दौरान चार लोगों- सूरजभान धाकड़, बदन सिंह, विष्णु और देशराज ने मिलकर प्रहलाद सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत गंभीर रूप से घायल प्रहलाद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 मार्च को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उनकी मौत कुल्हाड़ी से हुए हमले के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की धारा भी जोड़ दी।

रात में पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और 23 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर हटीपुरा गांव से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कैलारस थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular