Tuesday, April 1, 2025
Tuesday, April 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे: सीतापुर...

यूपी में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे: सीतापुर में प्रभारी मंत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां, कहा- प्रदेश बना मॉडल स्टेट – Sitapur News


अभिषेक सिंह | सीतापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लाभार्थियों को सम्मानित किया।

सीतापुर में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूपी सरकार के 8 साल और केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सरोजनी वाटिका में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। महिलाओं की मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्टॉल प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग को पहला, गन्ना विभाग को दूसरा और आयुष विभाग को तीसरा स्थान मिला। विभागों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, टूलकिट, चेक, नए राशन कार्ड, ऋण, रोजगार नियुक्ति पत्र और पेंशन का वितरण किया गया। मौके पर आवेदन और समाधान केंद्र भी बनाए गए। यहां लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश पूरे देश के सामने एक मॉडल राज्य बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापक विकास हुआ है। प्रदेश जल्द ही देश में पहले स्थान पर आने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular