Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeमध्य प्रदेश8 किसानों की 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख: सिवनी...

8 किसानों की 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख: सिवनी जिले के जैतपुर कलां गांव के खेतों में लगी आग, दमकल पहुंचने से पहले ही नुकसान – Seoni News



देखते ही आग ने पूरे खेत को चपेट में ले लिया।

सिवनी जिले के जैतपुर कलां गांव में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। दोपहर के समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस हादसे में 8 किसानों की करीब 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

.

किसानों ने जैसे ही खेतों में आग की लपटें देखीं, तुरंत राजस्व विभाग और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही काफी फसल जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

लखनवाड़ा थाना प्रभारी सी.के. सिरामे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग पंचनामा बनाकर जांच कर रहा है। जांच के बाद ही फसल के नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। अधिकारी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आग लगने के पीछे क्या कारण थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular