Sunday, March 30, 2025
Sunday, March 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलेटेस्ट टेक्नोलॉजी से मरीजों का करें बेस्ट इलाज: KGMU में 68...

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से मरीजों का करें बेस्ट इलाज: KGMU में 68 नए डॉक्टरों ने किया जॉइन, फाउंडेशन डे पर कुलपति ने दी सीख – Lucknow News


KGMU में नए चयनित डॉक्टर्स के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद रहीं मौजूद।

KGMU में मरीजों की कमी नहीं है। कई प्रदेशों के मरीज KGMU के डॉक्टरों पर भरोसा कर इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों के भरोसे को किसी भी दशा में टूटने नहीं देना है। मरीजों की सेवा करें। डॉक्टर और मरीजों की डोर को मजबूत करना है। लिहाजा डॉक्टर बेहतर इलाज

.

मरीजों को नहीं करना निराश

मंगलवार को कलाम सेंटर में नव नियुक्ति डॉक्टरों के लिए 3 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया। जिसमें डॉक्टरों को कामकाज के तौर तरीकों से रुबरु कराया गया। कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद ने कहा कि KGMU में प्रतिदिन सात से आठ हजार मरीज हैं। मरीजों को आधुनिक इलाज मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है। किसी भी मरीज को निराश नहीं करना है। करीब 4000 बेड हैं। ज्यादातर बेड भरे रहते हैं। इन भर्ती मरीजों की देखभाल भी जरूरी है। लिहाजा आप सभी नए डॉक्टर आधुनिक तकनीक को अपनाएं। यहां आधुनिक मशीनें हैं। उनका अच्छा इस्तेमाल करें। अधिक से अधिक मरीजों को राहत प्रदान करें।

डॉ.सोनिया नित्यानंद ने मरीजों के इलाज पर सबसे ज्यादा फोकस करने की कही बात।

KGMU का कल्चर औरों से अलग

शोध की अपार संभावनाएं हैं। नए प्रोजेक्ट लेकर आएं। बीमारी, जांच, नई दवा पर भी शोध करें। सीनियर डॉक्टरों से सहयोग लें। कुलपति ने कहा कि KGMU की पंरपरा दूसरे किसी भी मेडिकल संस्थानों से अलग है। यहां डॉक्टर व कर्मचारी परिवार की तरह काम करते हैं। प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने बताया कि 68 नए डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular