Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरग्वालियर में विवाहिता की एसिड पीने से मौत: दहेज प्रताड़ना के...

ग्वालियर में विवाहिता की एसिड पीने से मौत: दहेज प्रताड़ना के चलते दो महीने पहले उठाया था आत्मघाती कदम – Gwalior News


मृतका 31 वर्षीय रुचि जिसने ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर एसिड पीकर अपनी जान दे दी।

ग्वालियर के जेएएच मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 31 वर्षीय विवाहिता ने दो महीने के संघर्ष के बाद मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। मृतका ने 26 जनवरी को ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एसिड पी लिया था। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया गया था।

.

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका के मायका पक्ष के लोग।

जानकारी के अनुसार शहर के उपनगर मुरार स्थित तिकोनिया निवासी रुचि की शादी लगभग डेढ़ साल पहले झांसी के ओरछा रोड निवासी दीपू सिंह बिरहा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास, ससुर रुचि को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 26 जनवरी को घर में दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद रुचि ने गुस्से में आकर एसिड पी लिया था। एसिड पीते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। ससुराल के लोगों ने उसे झांसी के खैराती अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। उसे ग्वालियर के जेएएच स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार (25 मार्च) की रात 11 बजे रुचि की मौत हो गई। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजन के सुपुर्द कर दी गई है। भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप मृतका के भाई विजय शेजवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बहन को उसके ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। दहेज की मांग के साथ मारपीट की जाती थी। बहन को उसका ससुर अमर सिंह बिरहा, सास गिरजा, पति दीपू, ननद प्रीति, ऊषा व नैना परेशान करती थीं। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने यह कदम उठाया है। यह खुदकुशी नहीं बल्कि दहेज हत्या है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular