Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeहरियाणाफरीदाबाद में सवारियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश: कैब लूटकर...

फरीदाबाद में सवारियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश: कैब लूटकर दो वारदातों को दिया अंजाम, दो सदस्य गिरफ्तार – Faridabad News



फरीदाबाद जिला पुलिस ने कैब लूटकर सवारियों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव (आदर्श नगर फरीदाबाद) और आकाश (गांव कोराली फरीदाबाद) के रूप में हुई है।

.

मोबाइल-पर्स, लॉकेट छीन पैसे किए ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार दीपक सुबह 4:15 बजे सिकंदरपुर गुरुग्राम लेबर चौक से एक सफेद वैगनआर में फरीदाबाद के लिए बैठा था। कार में पहले से ही ड्राइवर के साथ दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। टोल प्लाजा के बाद आरोपियों ने दीपक के साथ मारपीट की। उन्होंने उसका मोबाइल, पर्स, सोने का लॉकेट और घड़ी छीन ली। आरोपियों ने यूपीआई के जरिए दीपक के खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित को स्कूल के पास छोड़ फरार

इसके बाद उसे केंद्रीय विद्यालय एसजीएम नगर के पास छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 4 मार्च को रेलवे रोड बल्लबगढ़ से कोसी कलां मथुरा के लिए एक कैब बुक की थी। पलवल फ्लाईओवर से पहले उन्होंने कैब को रुकवाया। चालक से फोन व अन्य सामान छीनकर उसके हाथ-पैर बांधे और कैब लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट है कि आरोपी एक दिन में दो वारदातों को अंजाम दे चुके थे। एक मामला पलवल में और दूसरा फरीदाबाद में दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular