Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeछत्तीसगढबेटी ने मंदिर में की शादी: लव मैरिज से नाराज परिजनों...

बेटी ने मंदिर में की शादी: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़के के घर पर किया हमला, परिवार के 7 लोग गिरफ्तार – Kondagaon News



छत्तीसगढ़ के फरसगांव में एक लड़की ने लव मैरिज कर ली। जिसके बाद नाराज परिजनों ने लड़के वाले के घर में हमला कर दिया। 25 मार्च की शाम प्रिया के परिजन सफेद स्कॉर्पियो से सुदर्शन सेठिया के घर पहुंचे और घर घुसकर सुदर्शन और उनके बेटे सागर के साथ मारपीट की।

.

मामला फरसगांव थाने का है। बताया जा रहा है लड़की के घर वालों ने शादी से मना कर दिया था जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई की और परिवार के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

17 मार्च को मंदिर में शादी की

चुरेगांव कैंप निवासी तीरथ सेठिया और प्रिया दीवान ने 17 मार्च को मंदिर में शादी कर ली। इससे पहले लड़के के परिवार ने रिश्ते के लिए लड़की के घर संपर्क किया था। लेकिन प्रिया के पिता गोवर्धन दीवान ने इस रिश्ते से मना कर दिया था।

आरोपियों को गाड़ी और फोन भी जब्त

पुलिस ने पुष्पेंद्र दीवान (27), नीरज दीवान (26), गोवर्धन दीवान (51), रमेश कुमार दीवान (36), सागर दीवान (24), मानसाय दीवान (42) और ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्कॉर्पियो वाहन और एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में सउनि सुरेन्द्र बघेल, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक गुपेन्द्र साहु और आरक्षक अजय मरकाम व घनश्याम यादव की टीम शामिल थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular