पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में 4 स्टूडेंट्स घायल हो गए। एक का सिर फटा है। इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया है। पोस्टर लगाने को लेकर दोनों गुट के बीच विवाद हुआ था।
.
NSUI के शाश्वत शेखर ने बताया कि देर रात चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। नागेश्वर कॉलोनी में पोस्टर लगा रहे थे। इस बीच 3 गाड़ियों से विरोधी पार्टी के लोग पहुंचे। बिना किसी बात के हमलोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुल चार लड़के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूनिवर्सिटी में आतंक का माहौल बन गया है। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। NSUI की जीत को देखकर विपक्षी पार्टी घबरा गई है। इसलिए मारपीट पर उतर आए हैं। धमकी भी दी जा रही है, लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं हैं।