Tuesday, April 1, 2025
Tuesday, April 1, 2025
Homeदेशफोटो सेशन के दौरान नीतीश ने जोड़े हाथ,मंत्री ने हटाया: बिजेंद्र...

फोटो सेशन के दौरान नीतीश ने जोड़े हाथ,मंत्री ने हटाया: बिजेंद्र यादव को देखकर मुस्कुराए CM, विधान परिषद के आखिरी दिन हो रहा था ग्रुप फोटो – Patna News


बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विधान परिषद के सदस्यों का फोटो सेशन हुआ। इस दौरान सभी MLC ने CM नीतीश के साथ फोटो खिंचवाई।

.

फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों का अभिवादन कर हाथ जोड़ रहे थे। फोटोग्राफर उन्हें हाथ नीचे करने के लिए कह रहे थे।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार ने बिजेंद्र यादव की ओर देखा फिर मुस्कुराने लगे।

3 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम

फोटो सेशन के बीच नीतीश कुमार इस तरह से हाथ जोड़ने लगे।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया।

थोड़ी देर बाद नीतीश मंत्री बिजेंद्र यादव को देखकर मुस्कुराते दिखे।

थोड़ी देर बाद नीतीश मंत्री बिजेंद्र यादव को देखकर मुस्कुराते दिखे।

20 मार्च को राष्ट्रगान रुकवाकर घूमने निकल गए थे

बिहार के CM नीतीश कुमार ने 20 मार्च को पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान को शुरू होने से पहले रुकवा दिया था। उन्होंने मंच से इशारों में कहा, ‘पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा।’ CM का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया।

दरअसल, CM पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। राष्ट्रगान रुकवाने के बाद वे स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए। फिर कुछ देर बाद मंच पर लौट आए।

फिर से राष्ट्रगान शुरू हुआ। इस दौरान नीतीश हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। जब प्रधान सचिव दीपक कुमार ने यह देखा तो उन्होंने हाथ देकर रोकना चाहा। उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे।

3 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम

नीतीश ने मंच से हाथ दिखाकर राष्ट्रगान रुकवाया।

नीतीश ने मंच से हाथ दिखाकर राष्ट्रगान रुकवाया।

मुख्यमंत्री स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए।

मुख्यमंत्री स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए।

कुछ देर बाद फिर राष्ट्रगान शुरू हुआ तो हाथ जोड़कर पत्रकारों का अभिवादन करते दिखे।

कुछ देर बाद फिर राष्ट्रगान शुरू हुआ तो हाथ जोड़कर पत्रकारों का अभिवादन करते दिखे।

नीतीश भाजपा नेताओं के पैर छूने से चर्चाओं में हैं

होली मिलन में रविशंकर के पैर छूने झुके नीतीश

इस तरह से नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के सामने झुके।

इस तरह से नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के सामने झुके।

पटना में शनिवार को होली मिलन समारोह के दौरान CM नीतीश कुमार BJP सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके। हालांकि BJP सांसद ने मुख्यमंत्री को रोक दिया। पास खड़े JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी CM का हाथ पकड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार ने रविशंकर को गले लगा लिया। नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद से 4 साल बड़े हैं।

PM मोदी के पैर छूने बढ़े थे नीतीश

इसके पहले CM नीतीश कुमार ने 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी। पहली बार 7 जून 2024 को दिल्ली में नीतीश कुमार ने PM मोदी के पैर छुए थे। मौका था लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में NDA की बैठक का।

तस्वीर 7 जून 2024 की है। NDA की बैठक में नीतीश प्रधानमंत्री के पैर छूने बढ़े थे।

तस्वीर 7 जून 2024 की है। NDA की बैठक में नीतीश प्रधानमंत्री के पैर छूने बढ़े थे।

दूसरी बार 13 नंवबर 2024 को, जब PM दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान अपना भाषण खत्म कर CM अपनी कुर्सी की ओर जा रहे थे। बीच में रुके और PM मोदी के पैर छू लिए।

तस्वीर 13 नवंबर 2024 की है। दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में नीतीश ने मोदी के पैर छुए थे।

तस्वीर 13 नवंबर 2024 की है। दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में नीतीश ने मोदी के पैर छुए थे।

हाल की कुछ घटनाएं जिसे लेकर चर्चा में रहे मुख्यमंत्री

30 जनवरी 2025: बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा ताली बजाने लगे CM

पटना में भी बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां CM नीतीश महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे। विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें रोका। इस दौरान डिप्टी CM विजय सिन्हा कन्फ्यूज दिखे। उन्होंने ने भी ताली बजाने के लिए हाथ उठाया। फिर बाद में नीचे कर लिया।

महात्मा गांधी जी श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाते CM नीतीश

महात्मा गांधी जी श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाते CM नीतीश

30 नवंबर 2024: विधानसभा शीतकालीन सत्र में मंत्री का ब्रेसलेट छूने लगे CM

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने सदन में मंत्री अशोक चौधरी का ब्रेसलेट छुआ था। विधानसभा में मंत्री अशोक चौधरी विपक्ष के एक सवाल पर सरकार की योजना की जानकारी दे रहे थे। चौधरी अपने हाथ एक ब्रेसलेट पहने हुए थे, जिसमें रुद्राक्ष लगा हुआ था।

यह रुद्राक्ष चौधरी के बोलते समय हिल रहा था। इसी दौरान अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर इस ब्रेसलेट पर पड़ गई। वो पीछे पलटे और अपना हाथ ब्रेसलेट की ओर बढ़ा दिया और उसे छूने लगे। CM का ये अंदाज देकर मंत्री अशोक चौधरी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। थोड़ी देर में वे अपनी बात खत्म कर के बैठ गए।

CM नीतीश कुमार मंत्री के हाथ में पहना ब्रेसलेट छूने लगे।

CM नीतीश कुमार मंत्री के हाथ में पहना ब्रेसलेट छूने लगे।

18 जून 2024: 2 बार मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकराया था

CM ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर, डिप्टी CM विजय सिन्हा के सिर से टकराया था। वहीं 18 सितंबर 2023 को मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से ये कहते हुए टकराया था, कि आप दोनों तिलकधारी हैं।

उसके बाद CM मंत्री अशोक चौधरी को आगे लेकर आए और डिप्टी CM विजय सिन्हा के सिर से टकरा दिया।

उसके बाद CM मंत्री अशोक चौधरी को आगे लेकर आए और डिप्टी CM विजय सिन्हा के सिर से टकरा दिया।

ये तस्वीर 18 सितंबर 2023 की है, जब सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकराया था।

ये तस्वीर 18 सितंबर 2023 की है, जब सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकराया था।

21 सितंबर 2023: मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखकर उनसे लिपट गए थे। CM ने कहा था- ‘हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं।’ दरअसल, 18 सितंबर को अशोक चौधरी का सिर टकराने को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया था।

सवाल करने पर CM ने अपना सिर मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर रख दिया और अपनी बांहें उनके गले में डाल दीं। साथ ही कहा कि आपलोग को क्या लगता है। मैं पूजा के खिलाफ थोड़े ना हूं, मैं सबकी इज्जत करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

ये तस्वीर 21 सितंबर 2023 की है। पत्रकारों के सवाल के बाद कुछ इस तरह से मंत्री से लिपट गए मुख्यमंत्री।

ये तस्वीर 21 सितंबर 2023 की है। पत्रकारों के सवाल के बाद कुछ इस तरह से मंत्री से लिपट गए मुख्यमंत्री।

——————–

CM नीतीश से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….

नीतीश ने तेजस्वी से इशारों में पूछा-दाढ़ी क्यों नहीं बनाते:सदन में दोनों के बीच फिर हुई इशारेबाजी; बिहार में 15 पैसे सस्ती होगी बिजली

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में इशारों में बात हुई। मुख्यमंत्री ने अपने गाल पर हाथ फेरते हुए तेजस्वी से इशारों में पूछा- ‘दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो।’ मुख्यमंत्री का इशारा देखकर तेजस्वी हंस दिए। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular