Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में आज भी हीट-वेव अलर्ट: 1-2 अप्रैल को तेज हवा...

छत्तीसगढ़ में आज भी हीट-वेव अलर्ट: 1-2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश; कल 40°C के साथ रायपुर रहा सबसे गर्म – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनु

.

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में रहा। यहां 40.2 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक दिन तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगा।

रायपुर में सबसे तेज गर्मी

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.7 डिग्री अधिक था।

बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री

बिलासपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 24.8 डिग्री रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

29 मार्च को ऐसा रहा अलग-अलग जगह का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर40.2 डिग्री27.5 डिग्री
बिलासपुर39 डिग्री24.8 डिग्री
अंबिकापुर34.8डिग्री17 डिग्री
जगदलपुर38.8 डिग्री23.4 डिग्री
राजनांदगांव38.9 डिग्री21.5 डिग्री
GPM34.4 डिग्री21.6 डिग्री

जगदलपुर में भी औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जगदलपुर में तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया लेकिन शनिवार को पारा 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन पारा औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात में टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री रहा।

दुर्ग-राजनांदगांव में भी 38 के पार

शनिवार को दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 38 के पार रहा। दुर्ग का पारा 38.2 डिग्री और राजनांदगांव का पारा 38.9 डिग्री रहा।

अम्बिकापुर में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.8 डिग्री रहा जो शनिवार को करीब 2 डिग्री कम होकर 34.8 तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया यह प्रदेश में सबसे कम रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular