Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश में जल संरक्षण अभियान की शुरुआत: चित्रकूट में मां...

मध्य प्रदेश में जल संरक्षण अभियान की शुरुआत: चित्रकूट में मां मंदाकिनी की सफाई से हुई पहल, नगर परिषद की टीम जुटी – Chitrakoot News


जितेंद्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में जल संरक्षण अभियान की शुरुआत।

मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और पुनर्जीवन अभियान की शुरुआत हो गई है। इसकी पहल चित्रकूट से की गई है। यहां जीवनदायिनी मां मंदाकिनी नदी की सफाई से अभियान का आगाज हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल और नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नदी की विशेष सफाई की गई।

अभियान में प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार, कुंबुद साहू, कल्लू, नवल और बुद्धसेन पांडे ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा अनुज पटेल, रामसखा, बब्बू, सागर, राजेश और जानकीशरण भी मौजूद रहे। नगर परिषद की टीम ने जल गंगा संवर्धन अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह अभियान पूरे मध्य प्रदेश के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत जल को संरक्षित करने के विशेष प्रयास किए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular