Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना: दो दिन...

बस्ती में दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना: दो दिन का दिया अल्टीमेटम, कई संगठनों ने दिया समर्थन – Basti News



प्राविधिक सहायक भानुशंकर पर जानलेवा हमले के मामले में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व में कर्मचारियों का धरना उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनाकारियों ने मांग की कि सभी दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। सह

.

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वे वृहद आंदोलन की ओर बढ़ेंगे। धरने का समर्थन उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बाबूराम और हरेन्द्र प्रसाद ने भी किया। संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने प्राविधिक सहायकों से वार्ता के बाद उच्चाधिकारियों को समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए पत्र लिखा है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद, उत्तर प्रदेशीय एग्री मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र, स्टेनोग्राफर महासंघ के सचिव दीपनरायन वर्मा, लघु सिंचाई संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और अन्य कई कर्मचारी संगठनों ने इस धरने को अपना समर्थन दिया।

धरने में यह लोग रहे मौजूद धरने में हेरम्बनाथ त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, विजय वर्मा, शिवपाल, क्षितिज, मुकेश कुमार, अमित कुमार, अनुपम कुमार, आनन्द कुमार सिंह, रामलल्लन, धीरेन्द्र वर्मा, पवन कुमार, राधेश्याम, अंजनी कुमार यादव, रामकृष्ण शुक्ला, हरिलाल जायसवार, राजेन्द्र प्रसाद, वृजेश कुमार निषाद, सदानन्द मौर्य, अरून कुमार, राजू, धर्मेन्द्र वर्मा, अम्बिकेश प्रताप सिंह, संदीप अमेटा, विपिन, संकटहरण पाण्डेय, गजेन्द्र त्रिपाठी, पवन मिश्र, राजकुमार चौहान, जंग बहादुर, अखिलेश चन्द्र, दीपक और चन्द्र प्रकाश सहित कई अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular