Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में एलीवेटिड पुल से कूदी महिला: आत्महत्या का किया प्रयास,...

लुधियाना में एलीवेटिड पुल से कूदी महिला: आत्महत्या का किया प्रयास, 6 महीने पहले हुई शादी, हाथ पर लिखा पति का मोबाइल नंबर – Ludhiana News


लुधियाना में सिविल अस्पताल में दाखिल घायल महिला अंजली।

लुधियाना में आज एसी मार्केट नजदीक एलीवेटिड पुल से 21 वर्षीय महिला ने कूद कर जान देने की कोशिश की। पुल के नीचे चाय की दुकान पर खड़े लोगों ने उसे छलांग न लगाने के लिए रोका भी लेकिन महिला अपने हाथ पर अपने पति साहिल का नाम और मोबाइल नंबर लिख कर कूद गई।

.

गनीमत रही कि वह सिर के बल नहीं गिरी अन्यथा उसकी मौत हो सकती थी। महिला का एक पैर टूट गया है। घायल महिला का नाम अंजली है।

6 महीने पहले हुई महिला की शादी

घायल महिला अंजली के पति ने बताया कि वह घंटाघर के नजदीक ही एक मोहल्ले में रहता है। करीब 6 महीने पहले उसकी अंजली के साथ शादी हुई है। घर पर किसी तरह का कोई कलह नहीं है। उसे खुद नहीं पता कि क्या कारण है जो अंजली ने करीब 60 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी।

अंजली का पति साहिल जानकारी देते हुए।

साहिल के मुताबिक अंजली ने जब छलांग लगाई तो कुछ लोग पुल के नीचे चाय पी रहे थे। उन लोगों ने तुरंत अंजली को प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख और उसके हाथ पर लिखा उसका नंबर पढ़ कर उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। साहिल के मुताबिक वह भाई-भाभी और मां-बाप के साथ परिवार में इकट्ठे रहते है।

फिलहाल अंजली की हालत नाजुक बनी हुई है वह कुछ भी बोलने में असमर्थ है। हालत स्थिर होने के बाद उससे छलांग लगाने का कारण पूछा जाएगा। पता चला है कि इस मामले में सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular