Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशNCR में आज तापमान 37 डिग्री पार: धूप में आने लगी...

NCR में आज तापमान 37 डिग्री पार: धूप में आने लगी तेजी, इसी सप्ताह 39 डिग्री तक जाएगा दिन का पारा – Ghaziabad News


गाजियाबाद और NCR में आज से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। अप्रैल का पहला वीक चल रहा है, आज सीजन में पहली बार तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। सुबह के समय भी तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसी सप्ताह तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक

.

तेज हवाओं से गिरा था तापमान

पिछले 6 दिनों से तेज हवाओं का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को ही तेज हवाओं से राहत मिली। जिसमें रात और सुबह के समय तापमान भी कम ज्यादा हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आज 5 किमी प्रति घंटा से हवा रहेगी, यह सामान्य की तरह है। दिन में धूप खिलने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप में जैसे जैसे तेेजी आएगी तापमान बढ़ेगा।

5 अप्रैल से बढ़ेगा एनसीआर में तापमान

5 अप्रैल से और भी भीषण गर्मी की दस्तक शुरू हो जाएगी। अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। रात का तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सुबह व रात का तापमान अभी भी सामान्य बना हुआ है। दिन में दोपहर के समय धूप चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। बुधवार रात भी उमस भरी गर्मी रही।

आधी रात भी मौसम साफ रहा।

गाजियाबाद की हवा फिर खराब होने लगी

गाजियाबाद के एक्यूआई बढ़ा है। पिछले 6 दिनों से तेज हवाओं के चलने से पूरे एनसीआर की हवा साफ हुई है, लेकिन लोनी इलाके की हवा खराब है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी और इंदिरापुरम इलाके की हवा खराब थी। तेज हवाओं के चलने के साथ AQI कम होने लगा है। आज सुबह एक्यूआई बढ़ा। लोनी का AQI 350 पार पहुंच गया है, लोनी का एक्यूआई अभी भी रेड जोन में है।

NCR में आज का AQI

शहरAQI
दिल्ली230
ग्रेटर नोएडा242
गाजियाबाद198
नाेएडा122
लोनी360



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular