Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर में चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार: एनआई एक्ट के...

सिद्धार्थनगर में चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार: एनआई एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी को कोर्ट में किया पेश – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बांसी थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह पटखौली थाना बांसी का रहने वाला है। उस पर एसटी नंबर 4748/2022 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट का मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव और कांस्टेबल पवन कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular