Saturday, April 5, 2025
Saturday, April 5, 2025
Homeबिहारपटना में मगही महोत्सव का आयोजन: 5 अप्रैल को बापू टावर...

पटना में मगही महोत्सव का आयोजन: 5 अप्रैल को बापू टावर में समारोह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन – Patna News


पटना के बापू टावर में 5 अप्रैल को मगही महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसमें मगही भाषा, साहित्य-संस्कृति-सिनेमा, लोक कला, लोक गायन, इतिहास-पुरातत्व पर चर्चा होगी।

.

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मगही भाषा, मगध क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का है।

महोत्सव के संयोजक रविशंकर उपाध्याय, डॉ. उज्ज्वल कुमार और विजेता चंदेल ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मगही भाषा, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, उद्यमिता और सिनेमा के विविध पहलुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों और विद्वानों को प्रोत्साहित करेगा। मगध की विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगा।

मगही महोत्सव को लेकर आज जानकारी दी गई है।

महोत्सव का कार्यक्रम और प्रमुख सत्र

महोत्सव की शुरुआत सुबह 9 से 9:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन से होगी। जिसके बाद सुबह 9:30 से 10 बजे तक चाय-पानी का सत्र चलेगा। 10 बजे उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके बाद गया घराना के प्रसिद्ध ख्याल और ठुमरी गायक राजन सिजुआर अपनी प्रस्तुति देंगे।

सुबह से शाम तक कार्यक्रम

11 से 12 बजे – “मगही भाषा: कल, आज और कल” विषय पर चर्चा होगी। इस सत्र में प्रो. शिवनारायण, डॉ. अतीश पाराशर, धनंजय श्रोत्रीय और इश्तेयाक अहमद मगही भाषा के विकास और चुनौतियों पर बात करेंगे। संचालन निराला बिदेसिया करेंगे।

12 से 1 बजे – “मगध का इतिहास, पुरातत्व और विरासत” विषय पर प्रो. आनंद वर्धन, सुजीत नयन और कुमार निर्मलेंदु चर्चा करेंगे। संचालन रविशंकर उपाध्याय करेंगे।

2 से 3 बजे – “मगध में उद्यमिता” पर डॉ. सत्यजीत सिंह, डॉ. रवि आर. कुमार, राहुल कुमार और डॉ. नीरज अग्रवाल विचार-विमर्श करेंगे। संचालन डॉ. उज्ज्वल कुमार करेंगे।

3 से 4 बजे – “मगध और सिनेमा” विषय पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम, अभिनेता विकास कुमार, अभिनेत्री अस्मिता शर्मा और अभिनेता बुल्लू कुमार अपनी राय साझा करेंगे। संचालन विजेता चंदेल करेंगे।

4 से 4:45 बजे – “मगही युवा संवाद” में इंडियन आइडल फेम रितिका राज सिंह, पवन कुमार, पूजा कुमारी, केशव कुमार और युगल किशोर भारती युवाओं को मगही संस्कृति से जोड़ने पर चर्चा करेंगे।

4:45 से 5:30 बजे – “मगध की लोक संस्कृति और लोक संगीत” विषय प अशोक कुमार सिन्हा, विनय कुमार और सुमन कुमार चर्चा करेंगे।

मगही कवि सम्मेलन और लोक गायन

शाम 5:30 से 6:00 बजे तक मगही कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संजीव मुकेश, चंदन द्विवेदी, प्रेरणा प्रताप और अनमोल कुमारी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 6:00 से 7:00 बजे तक मगही लोक गायन का आयोजन होगा, जिसमें चंदन तिवारी, श्रीमती रोशनी कुमारी और जितेंद्र व्यास लोकगीत प्रस्तुत करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular