Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशरामनवमी को लेकर सतना में मातृशक्ति स्कूटी रैली: राज्य मंत्री बागरी...

रामनवमी को लेकर सतना में मातृशक्ति स्कूटी रैली: राज्य मंत्री बागरी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी – Satna News



सतना में रामनवमी उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। हिंदू पर्व समन्वय समिति के देखरेख में शुक्रवार शाम को मातृशक्ति स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने भी भाग लिया।

.

रैली की शुरुआत सुभाष पार्क से हुई। जय श्री राम के जयघोष के साथ रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली जयस्तंभ चौक, बिहारी चौक, पन्नीलाल चौक, कंवर राम मार्ग, कृष्ण नगर सेमरिया चौक और रीवा रोड से होकर गुजरी। रैली में श्री रामनवमी की शोभायात्रा का रथ भी मौजूद था। केसरिया ध्वज लेकर चल रही मातृशक्तियां नगरवासियों को रामनवमी पर्व का निमंत्रण दे रही थीं।

समिति ने आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की है। शनिवार सुबह 7:30 बजे हनुमान शक्ति केंद्र नई बस्ती से श्री राम जागरण यात्रा निकलेगी। शाम 5 बजे समिति के पदाधिकारी और सदस्य शहर में सामूहिक जनजागरण के लिए निकलेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular