Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeपंजाबफरीदकोट में गाय को गोली मारने वाला किसान गिरफ्तार: झुंड के...

फरीदकोट में गाय को गोली मारने वाला किसान गिरफ्तार: झुंड के खेतों में घुसने पर भड़का, लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग – Faridkot News


गाय मारने के मामले में गिरफ्तार किसान जगदीप सिंह।

पंजाब में फरीदकोट के गांव झोटीवाला के पास पुलिस ने गाय पर गोली चलाने वाले किसान को गिरफ्तार किया है। गायों के खेत में घुसने किसान भड़क गया। गुस्से में उसने फायरिंग कर दी और एक गाय को गोली लग गई। पुलिस ने गाय के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

.

जानकारी के अनुसार गुर्जर सिकंदर अपने साथियों के साथ करीब 200 गायों को चराने के लिए गांव मचाकी खुर्द से झोटीवाला रोड पर जा रहा था। इस दौरान उसकी कुछ गायें जगदीप सिंह के खेतों में घुस गई। मौके पर हाजिर जगदीप सिंह का गुर्जर सिकंदर के साथ विवाद हुआ।

आरोपी के खेत में घुसा गायों का झुंड।

लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की

बहस के दौरान गायों के खेत में घुसने से गुस्साए किसान ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग से गुर्जरों का तो बचाव रह गया। लेकिन एक गोली गाय को लगी जिसके चलते उसकी मौत हो गई।पुलिस ने राजस्थान के गांव जनतावाली के रहने वाले गुर्जर सिकंदर के बयान पर बीएनएस और एनिमल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने गुरु नानक कॉलोनी के रहने वाले किसान जगदीप को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इस मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित गुर्जर सिकंदर की शिकायत के आधार पर किसान जगदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया है और अब उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular