Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeछत्तीसगढकोंडागांव में रामनवमी पर अनूठा नजारा: श्रीराम मंदिर में महाआरती और...

कोंडागांव में रामनवमी पर अनूठा नजारा: श्रीराम मंदिर में महाआरती और भव्य भंडारा; पुलिस परिवार और अधिकारी बने सेवादार – Kondagaon News


कोंडागांव में भंडारे का आयोजन हुआ।

कोंडागांव में रामनवमी का पर्व एक ऐतिहासिक आयोजन बन गया। श्रीराम मंदिर में महाआरती और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक परिवार के लोग और पुलिस प्रशासन के लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

.

दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर सेवा समिति ने महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। आरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस साल का आयोजन विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि न्यायाधीश और न्यायिक परिवार के सदस्यों के साथ सिटी कोतवाली प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने भी सेवा कार्य में हिस्सा लिया।

कोंडागांव का श्रीराम मंदिर

शहर में निकली शोभायात्रा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली। सैकड़ों युवाओं ने इसमें भाग लिया। भगवा ध्वज और श्रीराम के झंडों के साथ जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। डीजे की धुनों पर भक्ति संगीत बजाया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।

पुलिस परिवार ने लोगों को भंडारे का प्रसाद दिया

पुलिस परिवार ने लोगों को भंडारे का प्रसाद दिया

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

श्री राम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक दीवान और पुजारी अजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के कमलेश मोदी, वीनू भाई पटेल, राजेश दीवान समेत अन्य सदस्यों ने पूरे दिन सेवा कार्य में योगदान दिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी उदाहरण बना।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular