Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeझारखंडझारखंड कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर धनबाद कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में...

झारखंड कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर धनबाद कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक, प्रभारी के राजू से हुई मुलाकात

धनबाद/दिल्ली, 6 अप्रैल 2025:धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर, इंदिरा भवन में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आदरणीय के. राजू से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार और जिला, प्रखंड, नगर तथा मंडल स्तर पर कमेटियों के पुनर्गठन को लेकर चर्चा करना था।

नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी को जानकारी दी कि जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि राहुल गांधी द्वारा हाल ही में आयोजित जिलाध्यक्षों की बैठक में दिए गए स्पष्ट संदेश को गंभीरता से लिया जा रहा है।

“श्री राहुल गांधी जी ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि जो पदाधिकारी संगठन की मासिक बैठक में भी शामिल नहीं हो सकते, उन्हें पार्टी में ‘टाटा बाय बाय’ कर देना चाहिए। देश में करोड़ों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो संगठन में काम करना चाहते हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए।”

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने बताया कि संगठन को और अधिक ऊर्जावान व ज़मीन से जुड़ा बनाने के लिए जल्द ही नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड में कांग्रेस आने वाले दिनों में और मजबूत होकर उभरेगी।मुलाकात के दौरान झारखंड प्रभारी ने संगठनात्मक अनुशासन और जमीनी जुड़ाव को पार्टी की प्राथमिकता बताया और धनबाद कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular