Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडझारखंड में दो दिन बारिश-वज्रपात की संभावना: 10 अप्रैल से फिर...

झारखंड में दो दिन बारिश-वज्रपात की संभावना: 10 अप्रैल से फिर आसमान साफ रहने के आसार, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी – Ranchi News


झारखंड में दो दिन बारिश-वज्रपात की संभावना

झारखंड में आज से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी है। इसे लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से फिर आसमान साफ होने की संभावना है।

.

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकता है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जामताड़ा में मौसम साफ है पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

8 अप्रैल को 8 जिले में होगी बारिश

8 अप्रैल को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 8 अप्रैल को ही रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में बादल छाए रहेंगे। कहीं- कहीं तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश हुई तो पारा में हो सकता है बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को भी रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का बदलाव होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, वहीं न्यूनतम तापमान भी कम हो सकता है।

देवघर में भी आसमान साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है।

देवघर में भी आसमान साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है।

40 डिग्री के आसपास रहा कई जिलों का पारा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जमशेदपुर, बोकारो, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

आठ अप्रैल से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान गिरने लगेगा। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक, जबकि न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular