Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबूथ स्तर पर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस: चेयरमैन बोले- बूथ...

बूथ स्तर पर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस: चेयरमैन बोले- बूथ अध्यक्ष भी बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ – Bulandshahr News


प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बूथ स्तर पर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस।

बुलंदशहर के गुलावठी में भाजपा का स्थापना दिवस हर बूथ पर मनाया जा रहा है। बूथ नंबर 67 पर आयोजित कार्यक्रम में गुलावठी के चेयरमैन शैलेश तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में चेयरमैन तेवतिया ने भाजपा की विशेषता बताई।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक बूथ अध्यक्ष भी अपनी मेहनत से प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। तेवतिया ने यह भी कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। इस मौके पर मंडल महामंत्री अनिमेश अगस्तीन मौजूद रहे। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंहल, विपिन गोयल और गौरव तेवतिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जितेंद्र कंसल, नदीम मुकद्दम, मदन पाल, कपिल तेवतिया, सुनील कुमार और जयपाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

स्थापना दिवस के माध्यम से पार्टी हर बूथ पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular