Monday, April 21, 2025
Monday, April 21, 2025
Homeराज्य-शहरहरदा में बदला स्कूलों का समय: गर्मी के मौसम को देखते...

हरदा में बदला स्कूलों का समय: गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगे सभी स्कूल – Harda News



हरदा में गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि बढ़ते तापमान से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

.

नए समय के अनुसार, सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। दोपहर 12:30 बजे के बाद किसी भी स्कूल का संचालन नहीं होगा। यह नियम सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी रघुवंशी ने बताया कि यह आदेश मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा। हालांकि, परीक्षाओं का आयोजन पहले से तय समय-सारणी के अनुसार ही होगा। इस बदलाव से विद्यार्थियों को दोपहर की तेज गर्मी से राहत मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular