लखनऊ के नक्खास में पाटानाला चौकी के सामने मस्जिद में देर रात सियार घुस गए। सियार की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से लाठी डंडा लेकर सड़क पर आ गए। मौके पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की
.
नक्खास इलाके में रात करीब 1 बजे दो सियार आने की सूचना से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों सियार को पकड़ा और पुलिस की मदद से उन्हें पिंजरे में बंद कर दिया। पिजड़े में बंद सियार को पुलिस थाने पहुंचाया गया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
वन विभाग अपने साथ ले गया
सियार की सूचना की लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सबको समझाकर उनके घर भेजा। मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम को पुलिस ने सियार को सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि सियार को वन विभाग की टीम लेकर चली गई है। इलाके में थोड़ा लोग घबरा गए थे। फिलहाल अब स्थिति सामान्य है।